नैनीताल, नवम्बर 21 -- नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका में बीते गुरुवार को पालिकाध्यक्ष और सभासदों के बीच माहौल खासा गरमा गया था। सभासदों ने पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। जिसके जवाब में शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने सभासदों के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने कहा कि पालिका में ऑडिटर उनसे औपचारिक वार्ता कर रहे थे। बार-बार लोगों के झांकने से वार्ता नहीं हो पा रही थी, जिसके चलते उन्होंने दरवाजा बंद करवाया था। लेकिन इसी बीच सभासद लता दफौटी ने जोर से दरवाजा खोला। उन्होंने सभासद से केवल इतना कहा कि दरवाजा ऐसे क्यों पटका। इतने में ही अन्य सभासद वहां आकर भड़क गए और पालिका में तोड़फोड़ शुरू कर दी।...