पीलीभीत, मार्च 8 -- नगर पालिका परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष डा.आस्था अग्रवाल ने महिलाओं को होम कम्पोस्टर वितरित किए गए। जिससे महिलाएं अपने घर के गीले कचरे से खाद बना सकेंगी। पालिका परिसर में ही महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण और नारी उत्थान के संबंध में चर्चा की। पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। महिलाओं उसने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महिलाओं को होम कंपोस्टर वितरित किए गए। इस अवसर पर सभासद सुनीता सिंह, रत्ना शुक्ला, साकेत सक्सेना, इकबाल हजरत, वतनदीप मिश्रा, निज़ाकत अली कादरी, शिवम श्रीवास्तव, जाहिदा बी, विपिन त्यागी मोनू मिश्रा, एहतिशाम वली खां, निर्मल सिंह टीटू, रिंकू लोधी, रईस अहमद, सुरेश ...