रुद्रपुर, मार्च 5 -- खटीमा, संवाददाता। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने बुधवार को नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 4.15 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 1300 मी. नहर का निरीक्षण किया। लोहिया हेड रोड से पॉलीप्लेक्स कारखाने के पीछे मयूर बिहार घोसीकुंआ जाने वाले रस्ते में नहर बनाई जा रही है। जिसके ऊपर स्लैप डालकर आने जाने वाले यात्रियों के लिए रास्ते को सुगम बनाने की योजना है। सिंचाई विभाग द्वारा बनाई जा रही इस नहर का काम प्रगति पर है। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा 1300 मीटर लंबे इस कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित ईई आनंद सिंह नेगी से कार्य के प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। नेगी ने बताया कि लगभग दो माह के भीतर नहर की कवरिंग का कार्य भी पूरा कर दिया जाएगा। यहां भाजपा के नगर महामंत्री मनोज वाधवा, जिला महामंत्री सतीश गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेत...