हापुड़, दिसम्बर 7 -- ठंड बढ़ने के साथ ही नगर पालिका प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने रविवार को नगर के सभी रैन बसेरों की निरीक्षण किया। अधिकारियों को रैन बसेरों में बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ठंड बढ़ने से पहले जरूरतमंदों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता बताई गई है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ने कंबलों की उपलब्धता, गरम बिछावन, पीने के पानी, स्वच्छ शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के साथ मौके पर जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रात में समय समय पर रैन बसेरे का निरीक्षण करें। अगर कोई बेघर व्यक्ति सड़क किनारे मिलता है तो तत्काल उसे रैन बसेरे ले जाया जाए। पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने कहा कि नगर पालिका पूर्ण सतर्कता के साथ काम कर रही है। टीमें...