अयोध्या, जनवरी 8 -- अयोध्या,संवाददाता। पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से पड़ रहे पाले व कोहरे की वजह से आलू की फसल पर विपरीत असर पड़ा है। फसल तैयार होने से पहले ही पाले की वजह से आलू की पत्तियां झुलस जा रही हैं। कुछ दिन बाद पत्तियां सिकुड़ कर पूरी तरह सूख जा रही हैं। पत्तियों के सूख जाने की वजह से पौधे भी सूख जा रहे हैं। किसान अंबिका प्रसाद का कहना है कि इस बार कई दिनों से पाला पड़ रहा है इसके चलते आलू के पौधे पूरी तरह सूख जा रहे हैं। इस बार तो ऐसा लग रहा है कि बीज के दाम के बराबर भी खेतों से आलू नहीं निकल पायेगी। इसके साथ ही सूर्य के न निकलने से सरसों के पौधों मे लगातार नमी बनी हुई है। इससे सरसों के फूलों में माहू कीट का प्रकोप बढ़ने की संभावना कई गुना बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिक प्रोफेसर रवि प्रकाश मौर्य ने बताया कि इस समय अधिक ठंड के कार...