लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- लखीमपुर। दुधवा टाइगर रिजर्व और अन्य वन्यजीवों को संक्रमण से बचाने के लिए वन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत जंगल से सटे गांवों में पालतू पशुओं की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाए जाएंगे। यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है, क्योंकि जंगल के आसपास रहने वाले लोगों के मवेशी अक्सर चरने के लिए जंगलों में चले जाते हैं। इस दौरान यदि वे किसी संक्रामक बीमारी से ग्रस्त होते हैं, तो यह संक्रमण जंगली जानवरों तक भी पहुंच सकता है। दुधवा टाइगर रिजर्व के करीब के गांवों में लोग पालतू पशु पालते हैं। कई बार ये पशु गांवों से निकलकर चारागाह होते हुए वे जंगल तक पहुंच जाते हैं। ये पशु न केवल जंगल के वन्यजीवों के संपर्क में आते हैं बल्कि कई बार बाघों और तेंदुओं के शिकार भी बनते हैं। ऐसे में यदि वे किसी संक्रामक बीमारी से ग्रस्त होते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.