जौनपुर, अक्टूबर 24 -- जफराबाद। क्षेत्र के गोपीपुर गांव में गुरुवार की शाम को एक 35 वर्षीय मजदूर के ऊपर कुत्ते ने हमला कर दिया।हमले ने मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया।उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया।वहां उसका उपचार चल रहा है। ऊक्त गांव निवासी अशोक राजभर पुत्र रामसहाय राजभर मजदूरी का काम करता है।वह गांव के एक व्यक्ति के खेत मे बंटाई पर धान की फसल बोया था।शाम को उसकी पत्नी व बच्चे खेत मे धान काट रहे थे।वह भी कही से मजदूरी करके घर पहुंचा।उसके बाद वह भी खेत मे धान कटवाने जा रहा था।अभी वह खेत मे घुसा ही था कि एक पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया।कुत्ते ने उसके सिर तथा गले पर हमला किया।वह गिर पड़ा।पत्नी बच्चे डर से शोर मचाते हुए भागने लगे।तब तक कुत्ते का मालिक आ गया।उसने कुत्ते को पकड़ा।अशोक का सिर तथा गले में डेढ़ से दो इंच का घाव हो...