नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- नई दिल्ली, का. सं.। करावल नगर इलाके में शुक्रवार की रात पार्किंग के विवाद में हुई गोलीबारी में नया खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि दोनों गुटों के बीच पार्किंग के अलावा पालतू कुत्ते की देखरेख को लेकर पहले से विवाद था। शुक्रवार को गोलीबारी के बाद से एक गुट के लोग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। उत्तर पूर्वी जिला डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात करावल नगर पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली थी। पुलिस गली संख्या-6 प्रेम विहार पहुंची, तो उसे वहां ईस्ट नत्थू कॉलोनी निवासी प्रिंस घायल अवस्था में मिला। प्रिंस ने बताया कि पार्किंग को लेकर कहासुनी के बाद दूसरे गुट के लोगों ने फायरिंग की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...