नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- आवारा कुत्ते को पीट पीट कर मार डालने के आरोप में कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ संबंधित धारा में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी शख्स के खिलाफ पेटा इंडिया ने एक स्थानीय एक्टिविस्ट ने 28 नवंबर को कालिंदी कुंज थाना पुलिस को शिकायत दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एफआईआर की है।पालतू कुत्ते के लिए आवारा कुत्ते को पीटा था एफआईआर के अनुसार 21 नवंबर को एक आवारा कुत्ता आरोपी शख्स के घर में घुस गया और उसके पालतू कुत्ते से लड़ने लगा। पालतू कुत्ते से लड़ते हुए देखकर आरोपी ने एक अन्य शख्स के साथ मिलकर आवारा कुत्ते पर हमला कर दिया। दाेनों ने कुत्ते को मिलकर जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के छह दिन बाद घायल कुत्ते की मौत हो गई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।इस धारा के तहत दर्ज हुआ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.