औरैया, जनवरी 10 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मोदी चाय वाली गली में एक पालतू पागल कुत्ते के डर से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। आए दिन राहगीरों पर हमले की घटनाओं से मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है। निवासियों का कहना है कि संबंधित कुत्ता गली में ही स्थित एक मकान में पाला गया है और लंबे समय से मोहल्ले में आतंक फैला रहा है। जानकारी के अनुसार बीते दिन शाम करीब 5:30 बजे पीड़ित दिनेश कुमार पुत्र आर्यन को घर लौटते समय उक्त कुत्ते ने काट लिया। घटना के बाद दिनेश को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां एंटी रैबीज वैक्सीन दी गई। लोगों का कहना है कि यह कोई पहली वारदात नहीं है, बल्कि कुत्ता अब तक करीब 10 से 15 लोगों को अपने निशाने पर ले चुका है। इस कारण बच्चे घर से बाहर निकलने में भय महसूस कर रहे हैं और राहगीर कुत्...