बुलंदशहर, जुलाई 10 -- जिले में कुत्ते और बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना करीब 150 लोगों को कुत्ते-बंदर काटकर घायल कर रहे हैं। वही पालतू भी हमलावर हो गए हैं। अब एक युवक को जर्मन शेफर्ड ने काट लिया। गुरुवार को ओपीडी में एआरवी-एआरएस लगाई गई। वहीं एआरएस मंगवाने के लिए डिमांड भेजी गई है। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल की ओपीडी में कुत्ते और बंदर काटे मरीजों को एआरवी लगाई जाती है। गुरुवार को 202 मरीजों को एआरवी और तीन मरीजों को एआरएस लगाई गई। कमालपुर गांव में 38 वर्षीय सतेंद्र को पालतू जर्मन शेफर्ड ने काट लिया। कुत्ते के हमले में उसके हाथ पर जख्म हो गया। जिला अस्पताल में एआरवी के साथ एआरएस भी लगाया गया। इसके अलावा बालाजी कालोनी बुलंदशहर निवासी निखिल, साठा निवासी मयंक, चांदनी आदि को वैक्सीन लगाई गई। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.