पटना, फरवरी 15 -- पालक से हरा तो चुकंदर से तैयार हो रहा गुलाबी गुलाल - किलकारी के बच्चे एक महीने मेहनत कर होली के लिए तैयार करते हैं प्राकृतिक चीजों से गुलाल पटना, मुख्य संवाददाता। किलकारी के बच्चे हर साल प्राकृतिक चीजों से गुलाल तैयार करते हैं। इस बार भी होली के पहले गुलाल तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। बच्चों के बनाए गुलाल की मांग अभी से शुरू हो गई है। अलग-अलग रंग के गुलाल तैयार करने के लिए कई तरह के फुल- सब्जी और अन्य प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल किया जाएगा। बच्चे पालक को सुखाकर, फिर उसे पीस कर बुरादा बनाते हैं। इसे दोबारा पीसा जाता है ताकि एकदम महीन हो गए। इसके बाद अरारोट और गुलाब जल मिलाकर हरा गुलाल तैयार किया जाता है। कुछ इसी तरह चुकंदर को पीस कर गुलाबी गुलाल तैयार होता है। किलकारी बाल भवन के बच्चे पहले विभिन्न चीजों को इक...