गुमला, फरवरी 8 -- गुमला। नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार ब्रिजिट क्रांति टोप्पो के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन रविवार को पालकोट रोड में किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि देव सागर सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। ब्रिजिट क्रांति टोप्पो ने कहा कि उन्हें चुनाव चिह्न "चूड़ियां छाप" मिला है, जिसे वे महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और नगर के सर्वांगीण विकास का प्रतीक मानती हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का भरपूर समर्थन उन्हें मिलेगा और वे नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का काम करेंगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उम्मीदवार के पक्ष में नारे लगाए और चुनाव में जीत का संकल्प लिया। उद्घाटन समारोह में कई सामाजिक कार्यकर्ता, स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.