गुमला, नवम्बर 22 -- पालकोट, प्रतिनिधि। गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के टेंगरिया गांव में शनिवार को 73 वर्षीय वृद्ध महिला झालो देवी की अज्ञात अपराधियों ने तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना सुबह लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। झालो देवी धान काटने के लिए खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने पूर्वाहन बाद खेत के पास महिला का रक्तरंजित शव देखा और तत्काल इसकी सूचना मुखिया संगीता देवी को दी। मुखिया मौके पर पहुंचीं और घटना की पुष्टि करने के बाद पालकोट थाना को जानकारी दी। थाना प्रभारी तरुण कुमार,एसआई रामचंद्र यादव सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि झालो देवी सुबह करीब 10 बजे घर से खेत जाने के लिए निकली थीं। चरका टांगर के समीप ही अज्ञात हमल...