गुमला, फरवरी 5 -- गुमला। जिले के पालकोट क्षेत्र अंतर्गत बिलिंगबीरा रोड के समीप गुरुवार दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चैनपुर निवासी 38 वर्षीय इजराइल और 31 वर्षीय प्रेम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।जानकारी के अनुसार दोनों युवक किसी काम से बघिमा से डहुपानी होते हुए बिलिंगबीरा जा रहे थे। इसी दौरान बिलिंगबीरा के पास सड़क पर अचानक कुत्ता दौड़ पड़ा, जिससे बाइक सवार संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों को अवगत कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...