गुमला, अगस्त 13 -- पालकोट, प्रतिनिधि। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा पालकोट प्रखंड द्वारा मंगलवार को भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। कार्यक्रम प्रभारी पिंटू सिंह और प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश नारायण सिंह के नेतृत्व में रैली स्थानीय भाजपा कार्यालय से शुरू होकर प्रखंड मुख्यालय के सभी प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए पुनः कार्यालय में समाप्त हुई। प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश नारायण सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जगाना और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाना है। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और अन्य देशभक्ति के नारे जोरदार तरीके से लगाए। मौके पर सूरज देव सिंह, राम अवध साहू, गोपाल केसरी, मुकेश केसरी, मनोज केसरी, युधिष्ठिर कंसारी, सुरेंद्र सिंह, रूपा केसरी, जनीत देवी, राजकुमार सिंह, पिंटू केसरी, किशन सिं...