गुमला, जनवरी 24 -- गुमला। जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के सुगाकाटा निवासी 45 वर्षीय करमू नागेसिया की शनिवार सुबह पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत स्वास्थ्य केंद्र रायडीह को दी। घायल करमू को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया।जानकारी के अनुसार करमू नागेसिया सुबह मुंगा तोड़ने के लिए मुंगा के पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान पेड़ की डाली टूट जाने के कारण वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.