गुमला, मई 17 -- पालकोट, प्रतिनिधि। वर्ष 2023 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे गांजा तस्कर नीलकंठ नायक को पालकोट पुलिस ने शुक्रवार को उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिला स्थित उसके गांव रासि पतरा (सबडेगा) से गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए केस के अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर गौतम वर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 में पालकोट पुलिस ने 22 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ आनंदपुर थाना बगडू (लोहरदगा) के तीन तस्करों खुस्तर अंसारी, मोइन अंसारी और आफताब अंसारी को गिरफ्तार किया था। तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो और एक स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई थी। पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने गांजा की खेप नीलकंठ नायक से लेने की बात स्वीकार की थी। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। हाल ही में अनुसंधानकर्ता को उसकी उपस्थिति की सूचना मिली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.