गुमला, मई 5 -- पालकोट । पालकोट थाना क्षेत्र के तपकरा डीपा टोली स्थित किसान मंगरा खड़िया के कुएं से रविवार को एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों ने सुबह कुएं में शव को तैरते देखा और इसकी सूचना तपकरा मुखिया के माध्यम से पुलिस को दी। पालकोट थाना से एएसआई प्रमोद कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। शव की पहचान के लिए प्रयास किए गए,लेकिन कोई भी ग्रामीण मृतक को पहचान नहीं सका। प्राथमिक जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि शनिवार रात बगल के गांव में आई बारात में शामिल होकर शराब के नशे में व्यक्ति कुएं में गिर गया होगा,जिससे उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.