कौशाम्बी, जनवरी 22 -- मंझनपुर, संवाददाता जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने गुरुवार को राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर से बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा सचल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान जनपद में पशुओं को इस संक्रामक रोग से बचाने के लिए चलाया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि अभियान का सातवां चरण शुरू हो रहा है। इसमें चार माह से छोटे बछड़ों और आठ माह से ऊपर गर्भवती पशुओं को छोड़कर सभी गोवंशी एवं महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। खुरपका-मुंहपका एक विषाणु जनित रोग है, जिसमें पशु को तेज बुखार, मुंह से लार गिरना, मुंह व पैरों में छाले, चारा छोड़ना, दुग्ध उत्पादन शून्य होना और गर्भवती पशु में गर्भपात जैसी समस्याएं होती हैं। अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.