मिर्जापुर, फरवरी 12 -- मिर्जापुर। नगर के बुढे़नाथ मंदिर में बुधवार को महाशिवरात्रि के दिन निकलने वाली पालकी यात्रा की तैयारी को लेकर महंथ डॉ. योगानंद गिरी के साथ नपाध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक की। यात्रा मार्ग समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा के बाद नपाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, सिटी मजिस्ट्रेट, जल निगम के अधिकारी और अन्य संबंधित व्यक्तियों ने पालकी यात्रा मार्ग का सर्वेक्षण किया। पालकी यात्रा मार्ग को 13 फरवरी तक दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है। मंगलवार को जिला प्रशासन और नगर पालिका पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पत्रकारवार्ता कर शहर को लॉक करने की चेतावनी दिया गया था। इसके दूसरे दिन प्रशासनिक अमला बुढ़ेनाथ मंदिर पहुंच गया। नगर के त्रिमोहानी और पक्का घाट पर जलाभिषेक के पश्चात धुन्धी कटरा, गुड़हट्टी, मुकेरी बाजार, लाल डिग्गी, इमामबाड़ा...