मिर्जापुर, फरवरी 10 -- मिर्जापुर। नगर के बुढ़ेनाथ मंदिर में मंगलवार को महंत डॉ. योगानंद गिरी महाराज ने पत्रकार वार्ता की। कहा कि महाशिवरात्रि पर निकलने वाली पालकी यात्रा को लेकर जिला प्रशासन गैर जिम्मेदाराना रुख अपना रहा है। प्रशासनिक उपेक्षा के चलते नाराजगी जताई। कहा कि पालकी यात्रा 15 फरवरी को होना सुनिश्चित है। प्रशासन को एक माह पूर्व जिलाधिकारी के माध्यम से ही सूचना भेज दी गई थी, लेकिन रास्तों की मरम्मत कराना तो दूर रास्तों की खोदाई कराई जा रही है। पालकी यात्रा के निकलने के पूर्व पूरा जिला प्रशासन बूढ़े नाथ मंदिर में उपस्थित होता था और भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी करता था। लेकिन पता नहीं ऐसा इस वर्ष क्यों नहीं हुआ। पालकी यात्रा के लिए शासन से भी पत्र आता है, लेकिन प्रशासन इस बार सड़कों की मरम्मत नहीं करा रहा है, जबकि पहले प्रशासनिक अमल...