मेरठ, जनवरी 12 -- हाईवे पर जिटौली कट के पास बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर पार्सल लिखे छोटे हाथी में गायों को ले जा रहे युवकों को पकड़ लिया। उन्हें सूचना मिली थी कि गोवंश को कटान के लिए ले जाया जा रहा है। इस पर उन्होंने हंगामा कर दिया। बजरंग दल के कंकरखेड़ा नगर मंत्री सुजल गुर्जर ने बताया कि सूचना पर वह कार्यकर्ताओं को लेकर हाईवे पर पहुंचे और उन्होंने वाहन को रुकवा लिया। उसे खोलकर देखा तो उसमें तीन गाय बरामद हुईं। वाहन में चालक सहित एक व्यक्ति मौजूद था। इस पर उन्होंने हंगामा करते हुए दोनों लोगों को पकड़ लिया और कंकरखेड़ा हाईवे चौकी पर पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी की और दोनों लोगों को पुलिस को सौंप दिया। वहीं हाईवे चौकी प्रभारी मानविंदर वर्मा का कहना है कि पकड़े गए युवक गायों को ले जाने के लिए एप द्वारा गाड़ी बुक करते थे। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.