गाज़ियाबाद, अक्टूबर 30 -- गाजियाबाद। कमला नेहरूनगर में बुधवार रात भाजपा पार्षद शीतल देओल पर फायरिंग के मामले में दो अज्ञात के खिलाफ मधुबन बापूधाम थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। भाजपा पार्षद शीतल देओल बुधवार रात दादरी से गाजियाबाद आ रही थीं। एक्सप्रेसवे से उतरने के बाद वह हापुड़ रोड से कमला नेहरू नगर होते हुए घर लौट रहीं थीं। रात करीब आठ बजे जैसे ही वह सीबीआई अकादमी के पीछे पहुंचीं तो बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोली गाड़ी के शीशे में लगी और पार्षद बाल-बाल बच गईं। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। पार्षद पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और भाजपा पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। शहर विधायक संजीव शर्मा और महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.