गुड़गांव, फरवरी 5 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम के वार्ड-33 की पार्षद के पति प्रशांत भारद्वाज द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ की गई अभद्र व्यवहार और जातिसूचक टिप्पणियों के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज नगर निगम के सफाई और सीवरमैन कर्मचारियों ने वीरवार को तीसरे दिन भी अपनी हड़ताल जारी रखी। हालांकि, शहर की जनता की सुविधा को देखते हुए यूनियन ने हड़ताल को दो दिन के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है, लेकिन साथ ही पुलिस प्रशासन को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के इकाई प्रधान बसंत कुमार ने यूनियन की अहम बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने कहा कि 4 फरवरी को एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने प्रशांत भारद्वाज को गिरफ्तार नहीं किया है। उन...