सहारनपुर, जुलाई 19 -- सहारनपुर भाजपा पार्षद दल नेता दिग्विजय सिंह को हटाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दरअसल गुरुवार को भाजपा संगठन ने महापौर के फैसले को बदलते हुए मुकेश गक्खड़ को पार्षद दल का नया नेता नियुक्त कर दिया था। इस बदलाव से नाराज गुटों में हलचल तेज हो गई है। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह शुक्रवार को सहारनपुर पहुंचे और दिग्विजय सिंह का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय को हटाना अनुचित है और इससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। पूरन सिंह ने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया और महानगर अध्यक्ष से मामले का संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दिग्विजय को हटाने का फैसला वापस नहीं लिया गया तो नगर विधायक के खिलाफ ठाकुर समाज मोर्चा खोलेगा। इस घटनाक्रम ने पार्टी के भीतर गुटब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.