लखनऊ, सितम्बर 5 -- हाल बेहाल पार्षद के यहां नहीं उठ रहा कूड़ा तो आम जनता की कौन सुनेगा सदन में राजेश कुमार की पीड़ा सुन सन्न रह गए अधिकारी लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम की खोखली व्यवस्था एक बार फिर बेनकाब हुई है। खरगापुर सरसांवा वार्ड के पार्षद राजेश कुमार के घर से 820 दिन बाद नगर निगम के ठेकेदार की गाड़ी कूड़ा लेने पहुंची। यह भी तब संभव हुआ जब उन्होंने गुरुवार को नगर निगम सदन में खड़े होकर महापौर सुषमा खर्कवाल को अपनी पीड़ा सुनायी। अकेले पार्षद राजेश कुमार ही नहीं कई अन्य सदस्य भी वर्ष 2023 में भारी उम्मीदों के साथ चुनाव जीते थे। उम्मीद थी कि वह अपने क्षेत्र को चमकाएंगे। लेकिन गुरुवार को जब राजेश कुमार अपनी वेदना लेकर सदन में खड़े हुए तो उनकी बातों ने सदन को झकझोर दिया। यही नहीं उनके घर से कूड़ा न उठाने की बात ने नगर निगम की जर्जर व्यव...