रुडकी, फरवरी 19 -- पार्षद की माता के निधन पर नगर निगम कार्यालय में आधे दिन का अवकाश घोषित नहीं किए जाने पर पार्षदों ने आचोलना की है। उन्होंने अधिकारियों पर पार्षद परिवार के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप भी लगाया है। बुधवार को वार्ड नंबर 10 के पार्षद प्रमोद पाल की माता का निधन हो गया था। अन्य पार्षदों ने उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही मामले की जानकारी नगर आयुक्त व अन्य अधिकारियों को भी दे दी गई। पार्षदों का आरोप है कि जानकारी मिलने के बाद भी अधिकारियों ने नगर निगम में अवकाश घोषित नहीं किया है। पार्षदों में नितिन त्यागी, चारू चंद, सुबान शर्मा, पंकज सतीजा, विभा सैनी, देवकी जोशी, सीमा देवी वर्मा, सतवीर आदि का कहना था मानवता के देखते हुए अधिकारियों कम से कम आधे दिन का अवकाश घोषित कर देना चाहिए था। अवकाश घोषित नहीं किए जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.