पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के प्रथम किस्त के लाभुकों का जियो टेक होने के बावजूद खाते में प्रथम किस्त की राशि आबंटित नहीं होने को लेकर वार्ड एक से नौ तक के पार्षदों ने नगर परिषद के गेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। सनद रहे कि 24 अप्रैल 2025 को मधुबनी जिले में प्रधानमंत्री के द्वारा एक लाख लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त की राशि भेजी गई किन्तु अब तक हजारों लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त की राशि नहीं पहुंची है। पार्षदों ने अपनी मांगों से संबंधित आवेदन परिषद कार्यालय को देकर प्रथम किस्त का भुगतान लाभुकों के खाते में शीघ्र करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में प्रशांत कुमार उर्फ बंटू, इफ्तेखार आलम, जुलेखा खातून, दीपक कुमार दिवाकर, अर्जुन कुमार मंडल, गणेश मंडल, हीरालाल, अफरोज आलम आदि मौजूद थे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.