सहारनपुर, मार्च 25 -- सहारनपुर। शहरी विकास के विभिन्न आयामों के अध्ययन के लिए नगर निगम द्वारा 28 पार्षदों का एक दल एजुकेशन टूर पर पणजी गोवा में भेजा गया था जहां पार्षदों ने कूड़ा प्रबंधन ,जल निकासी, सफाई, कुत्तों के रख रखाव, सीवर संबंधित समस्याओं व व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सहारनपुर नगर निगम द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी सांझा की। पार्षद दल नेता संजय गर्ग ने बताया कि पणजी नगर निगम महापौर और नगर आयुक्त द्वारा कूड़ा प्रबंधन, जल निकासी, सीवर संबंधित समस्याओं और व्यवस्था को लेकर जानकारी दी गई। यहां से गए पार्षदों द्वारा सहारनपुर नगर निगम द्वारा चलाई जा रही कूड़ा, सफाई, सीवर आदि की व्यवस्था और मां शाकुंभरी कान्हा उपवन गोशाला में किए जा रहे नए प्रयोग के बारे में विस्त़ृत जानकारी दी गई। महापौर डॉ. अजय कुमार ने पार्षद दल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.