अल्मोड़ा, नवम्बर 30 -- नगर निगम के पार्षदों की रविवार को बैठक हुई। नगर आयुक्त के निगम कार्यालय में बैठने और बंदरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर दोनों मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा। रविवार को हुई बैठक में बताया गया कि नगर आयुक्त निगम कार्यालय नहीं आते। बंदरों और जानवरों की समस्या जस की तस बनी हुई है। सर्वसम्मति से तय किया गया कि मंगलवार से पार्षद नगर निगम में क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम अधिकारियों और जिला प्रशासन की होगी। पार्षदों ने बताया कि वह दो प्रमुख मुद्दों के समाधान से बिना पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने नागरिकों से भी आग्रह किया कि इस आंदोलन में सहयोग दें। जिससे नगर की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके। बैठक में पार्षद चंचल दुर्गापाल, मधु बिष्ट, तुलसी देवी, अंजू बिष्ट, रीन...