फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम प्रशासन ने पार्षदों के बैठने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। विभाग द्वारा नगर निगम मुख्यालय में 96 नंबर कमरे को संवारा जाएगा। ताकि, जब भी पार्षद कामकाज के लिए नगर निगम मुख्यालय आएं तो उन्हें कामकाज करवाने में कोई दिक्कत न आए। नगर निगम प्रशासन पार्षदों के लिए 96 नंबर कमरे को हॉल के तौर पर विकसित करेगा। इस कार्ययोजना पर 29 लाख 66 हजार रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। 11 अप्रैल के बाद नगर निगम प्रशासन इस कार्ययोजना पर काम शुरू कर देगा। नगर निगम सदन की बैठक के साथ ही नगर निगम में पार्षदों की सक्रियता बढ़ जाएगी। हर रोज पार्षदों को मुख्यालय आना-जाना लगा रहेगा। अब आने वाले दिनों में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का भी चुनाव हो जाएगा। इसके बाद निगम में और गहमागहमी बढ़ जाएगी। उधर, सोमवार को नग...