गुड़गांव, फरवरी 21 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि करने के विरोध में गुरुवार को हरियाणा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सात पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। इनमें करनाल से त्रिलोचन सिंह और अशोक खुराना को निष्कासित किया गया। इसके अलावा यमुना नगर से मधु चौधरी और प्रदीप चौधरी भी निष्कासित किया। हिसार से राम निवास रारा को निष्कासित किया। गुरुग्राम के वार्ड 22 से कांग्रेस की टिकट पर पार्षद पद के लिए कांग्रेस एससी वर्ग के राज्य महसचिव हरविंद्र (लवली) ने नामांकन भरा। बुधवार को नामांकन वापस लिया गया और वार्ड 22 से भाजपा का प्रत्याशी र्निविरोध चुना गया। गुरुग्राम के राम किशन सेन को भी निष्कासित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.