मुंगेर, दिसम्बर 30 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जिला परिषद मुंगेर की बैठक कामरेड अशोक मंडल की अध्यक्षता में कार्यानंद भवन सीपीआई कार्यालय में हुई। बैठक में सीपीआई की राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड प्रभात कुमार पांडे ने पार्टी के शताब्दी वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने पार्टी के संघर्ष एवं बलिदान को रेखंकित करते हुए जिला परिषद सदस्यों से पार्टी की सदस्यता दुगनी करने एवं 31 जनवरी 2026 तक पार्टी सदस्यों की नवीकरण करने के लिए कहा। जिला सचिव कामरेड संजीवन कुमार सिंह ने कहा कि राज्य पार्टी के द्वारा 2 जनवरी 20 26 को पटना में आयोजित पार्टी के शताब्दी वर्ष सह एबी वर्धन के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में मुंगेर से सैकड़ों की संख्या में साथी भाग लेंगे। बैठक में जिला परिषद के सदस्यों ने सर्वसम्मति...