गोपालगंज, दिसम्बर 3 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग ने अनुशासनहीनता, पार्टी विरोधी गतिविधियों और विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्षी दल के साथ मिलकर भीतरघात करने के स्पष्ट प्रमाण मिलने पर तीन नेताओं पर कार्रवाई की है। आरोपी तीनों नेताओं को तत्काल प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता सहित कांग्रेस पार्टी से 06 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। निष्कासित किए गए नेताओं में कररिया निवासी रूपक सिंह, रूपनछाप बरौली निवासी विजय प्रताप सिंह और समसुल हक आजाद शामिल हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण ही सच्चे कांग्रेसी की पहचान है। जो लोग पार्टी के साथ विश्वासघात करेंगे। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहेंगे या बाहर की पार्टियों से मिलकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने का काम करेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.