रांची, फरवरी 19 -- रांची, संवाददाता। निगम चुनाव के तहत प्रशिक्षण कोषांग रांची द्वारा आयोजित मतदान पदाधिकारियों के तृतीय चरण के प्रशिक्षण में बेहतर उपस्थिति दर्ज की गई। पार्टी वाइज आयोजित इस प्रशिक्षण में 1800 पदाधिकारियों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 1754 पदाधिकारी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे। 46 अनुपस्थित रहे। गुरुवार को 97.4% उपस्थिति रही। पहली शिफ्ट में पार्टी नंबर 1-0360 से 1-0480 तक के 600 में से 580 पदाधिकारी उपस्थित और 20 अनुपस्थित रहे। इसमें 96.7% उपस्थिति रही। दूसरी शिफ्ट में पार्टी नंबर 1-0481 से 1-0600 तक के 600 पदाधिकारियों में से 587 उपस्थित हुए और 13 अनुपस्थित रहे। इस शिफ्ट में 97.8% उपस्थिति दर्ज की गई। तृतीय शिफ्ट में पार्टी नंबर 1-0601 से 1-0720 तक के कुल 600 पदाधिकारियों में से 587 प्रशिक्षण में शामिल हुए, ...