पाकुड़, अक्टूबर 6 -- महेशपुर, एक संवाददाता। झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में रविवार शाम को सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला सचिव माईकिल मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली व हरिवंश चौबे शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा किसान मोर्चा व बुध्दिजीवी मोर्चा का गठन किया गया। जहां प्रखंड युवा मोर्चा के गठन हेतु पर्यवेक्षक के रूप में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील टुडू, प्रखंड महिला मोर्चा के गठन हेतू पर्यवेक्षक के रूप में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा के गठन हेतू पर्यवेक्षक के रूप मे...