अमरोहा, मई 26 -- कस्बे में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता का जिलाध्यक्ष नजीर अब्बास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि हम संविधान को मानने वाले लोग हैं। बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर ने भारतीय संविधान में सभी को समानता का अधिकार प्रदान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले लगातार शोषित वर्ग को न्याय दिलाने के लिए अग्रसर हैं। बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश में भी पार्टी मजबूती से उभरेगी। कार्यकर्ता पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस दौरान सलीम मलिक, कामरान सिद्दीकी, कुमारी मंतशा, बिट्टू बाकरी, गुफरान अहमद, वसीम अहमद, वसीम अहमद सलमानी, रिफाकत चौधरी, शोएब जैदी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.