बोकारो, फरवरी 5 -- गोमिया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बोकारो जिला परिषद के जिला सचिव इफ्तेखार महमूद ने पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं विभागों की घोषणा की है। बतलाया कि सत्येंद्र कुमार (बोकारो) तथा पोखन महतो (चंद्रपुरा) को सहायक जिला सचिव और चुंबन महतो (पेटरवार) को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सर्वसम्मति से पंचानन महतो, सत्येंद्र कुमार, रामाश्रय प्रसाद सिंह, सोमर मांझी, शाहजहां, दिवाकर महतो, महेंद्र मुंडा, मोहिउद्दीन अंसारी, पोखर महतो, आईडी सिंह, चुम्बन महतो व मो इस्लाम को जिला कार्यकारिणी समिति के लिए चयन किया गया। महमूद ने बतलाया कि 11 विभागों का गठन किया गया जिसमें संगठन विभाग, किसान सभा, ट्रेड यूनियन, महिला समाज, छात्र संघ, यूथ फेडरेशन,अल्पसंख्यक विभाग, आदिवासी महासभा, भारतीय जननाट्य संघ, मीडिया विभाग तथा विस्थापित संघ शामिल हैं। व...