छपरा, मई 22 -- छपरा , एक संवाददाता। सूबे के सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि बिहार में पुन: एनडीए की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। पार्टी के छपरा स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। केंद्र व राज्य की सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि बिहार ने तो विकास का एक नया आयाम गढ़ने का काम किया है। जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर ने कहा कि संकल्प के साथ हर बूथ को मजबूत व सशक्त बनाना है। मंडल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष व सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की।क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय ने कहा कि मंडल अध्यक्ष अपने उत्तरदाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.