चंदौली, अप्रैल 13 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना चल रहे गांव चलो अभियान के तहत शनिवार को पश्चिमी मंडल धानापुर का आयोजन नरौली स्थित वेद पाठशाला में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री महेन्द्रनाथ पाण्डेय रहे। उन्होंने सर्वप्रथम भारत माता की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और रीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। इससे पहले पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी ने पूर्व सांसद एवं मंत्री महेंद्र नाथ पांडये और ब्लाक प्रमुख अजय सिंह को माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी कार्य कर रही है। हमारे दस साल के कार्यकाल में 18 हजार करोड़ का कार्य किया गया। प...