बिहारशरीफ, मई 25 -- पार्टी का हर कार्यकर्ता संगठन के लिए महत्वपूर्ण बिंद में हुई बैठक, संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा बिंद, निज संवाददाता। बाजार में रविवार को लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी की बैठक हुई। इसमें पार्टी के विस्तार पर चर्चा की गयी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरमान देव उर्फ मुकेश धानुक ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता संगठन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। छोटे से छोटे कार्यकर्ता भी अपने आप को उच्च पदाधिकारी समझ कर संगठन के लिए काम करें। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विरमणी मंडल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमोद कुमार, जिलाध्यक्ष अरविंद धानुक, अनील कुमार राउत, राम प्रवेश पांडेय, राजाराम चौहान, मृत्युंजय कुमार, गणपत चौहान, राकेश कुमार चंद्रवंशी, माधव तिवारी, अजय चंद्रवंशी, प्रह्लाद चौहान, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, शंकर चौहान, मनीष महतो, प्रभात कुमार, सोनू कुमार...