गढ़वा, मई 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कमेटी के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर आयोजित किया गया। उसमें पार्टी की ओर से केंद्रीय महासचिव बनाए गए पूर्व मंत्री मिथिलेश के अलावा अन्य सदस्यों को सम्मानित किया गया। मौके पर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे। सम्मान समारोह आयोजित करने का उद्देश्य संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं और नवनियुक्त सदस्यों को प्रोत्साहित करना और उनके योगदान को सम्मान देना था। समारोह के दौरान बोलते हुए पूर्व मंत्री मिथिलेश ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण ही झामुमो की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि हमें संगठन को जमीनी स्तर पर और मज़बूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.