रांची, सितम्बर 12 -- झारखंड-बिहार के कई युवा पेशेवरों ने राजनीतिक दलों को दो हजार करोड़ रुपये का चंदा देकर टैक्स चोरी की है। इसका खुलासा झारखंड आयकर (अनुसंधान शाखा) ने किया है। टैक्स चोरी के इस खेल में झारखंड के साथ नेपाल से सटे बिहार के कई जिलों के युवा पेशेवरों के अलावा गुजरात की एक राजनीतिक पार्टी शामिल है। आयकर सूत्रों के अनुसार इस खेल में 500 से ज्यादा वैसे युवा पेशेवर शामिल हैं, जिनकी सालाना कमाई करोड़ों में है। सूत्रों के मुताबिक इस खेल में शामिल सियासी दल चंदा के नाम पर मिली राशि में से पांच फीसदी कमीशन काट बाकी पैसा हवाला के जरिए पेशेवरों को लौटा देते थे। इस खेल में शामिल लोगों में सबसे बड़ी तादाद मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण की है। इसके अलावा झारखंड के रांची, जमशेदपुर और धनबाद के युवा भी इसमें बड़ी संख्य...