नई दिल्ली, फरवरी 13 -- वैलेंटाइन डे सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं है, बल्कि यह उन अनकहे जज्बातों को शब्द देने का एक खूबसूरत जरिया है जिन्हें हम भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर दिल के किसी कोने में दबा देते हैं। कभी-कभी एक छोटा सा शब्द 'आई लव यू' काफी नहीं होता, क्योंकि प्यार का असली रंग उन यादों और अहसासों में छिपा होता है जो आपने मिलकर संजोते हैं। जब अल्फाज कम पड़ जाएं और दिल की गहराई को नापना मुश्किल हो जाए, तो शायरी सहारा बनती है। यह सिर्फ पंक्तियां नहीं, बल्कि वो सुकून है जो हम अपने पार्टनर की आंखों में तलाशते हैं। रिश्तों की इस कशमकश और खामोश मोहब्बत के बीच, आइए शब्दों की एक ऐसी माला पिरोते हैं जो इस वैलेंटाइन डे आपके साथ आपके पार्टनर के लिए भी एक यादगार एहसास बन जाएगी। हम आपके लिए लेकर आएं हैं दिल की गहराइयों तक उतरने वाली 20 वन लाइन च...