गोरखपुर, मार्च 20 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़ताल क्षेत्र के इंद्रानगर की मुस्कान कश्यप ने पार्ट टाइम जॉब के चक्कर में 10.60 लाख रुपये गंवा दिए। पीड़िता की तहरीर पर साइबर थाने में अज्ञात साइबर अपराधी पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस बैंक से जालसाज के खाते का विवरण निकालकर जांच पड़ताल कर रही है। मुस्कान कश्यप ने तहरीर देकर बताया है कि व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से मैसेज कर पार्ट टाइम जॉब का ऑफर आया। फिर एक गूगल लिंक दिया गया, जिसपर एक आईडी जनरेट कराया गया। इसके बाद 10 हजार रुपये भेजने पर अच्छा रिटर्न मिला, यह भी कहा गया कि आप अधिक पैसे लगाती हैं तो और ज्यादा रिटर्न मिलेगा। इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ा गया। इसके बाद जालसाजों ने थोड़ा-थोड़ा करके 10 लाख 60 हजार रुपये जमा कराया। जब रुपये निकालने की बात कही तो और पैसे जमा करने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.