बहराइच, जनवरी 5 -- बहराइच, संवाददाता। डीएम अक्षय त्रिपाठी ग्राम खुटेहना में चल रहे पार्क, जिम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित पार्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। बीडीओ ने बताया कि 50 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित किये गये पार्क में ओपेन जिम, योगामंच तथा बैडमिण्टन व वालीबाल कोर्ट का निर्माण कराया गया है। डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिया कि पार्क की स्वच्छता बनाये रखें तथा स्थानीय लोगों को प्रेरित करें कि इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठायें। पार्क के निरीक्षण के उपरान्त डीएम ने ग्राम खुटेहना में निर्मित शहीद स्मारक का भी निरीक्षण किया। ग्राम खुटेहना से मुख्यालय की ओर आते हुए डीएम ने ग्राम बनकटा में मिनी स्टेडियम के लिए चिन्हित की गई भूमि का भी अवलोकन कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दि...