लखनऊ, मार्च 19 -- मॉक ड्रिल और स्कूलों की छुट्टी के कारण मंगलवार को सिविल अस्पताल और पार्क रोड के आसपास भीषण ट्रैफिक जाम हो गया। इसमें एक एम्बुलेंस भी फंस गई। इससे मरीज व उसके परिजन कराह उठे। एंबुलेंस के बार-बार सायरन बजाने के बाद भी उसे जाने का रास्ता नहीं मिल रहा था। उसे निकलवाने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। राजधानी का ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम फिर बेपटरी हो गया है। हर तरफ लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। जाम के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, ऑफिस या अपने किसी काम से निकले लोगों का काफी वक्त जाया हो रहा है। मंगलवार को हजरतगंज के आसपास सुबह से दोपहर तक वाहनों के पहिए थमे रहे। सबसे अधिक परेशानी तो सिविल अस्पताल और झलकारी बाई अस्पताल जाने वाले लोगों को हो रही है। इस दौरान रहीमाबाद के बीमार मोहम्मद इलियास को एम्बुलेंस से अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.