गोरखपुर, मई 18 -- बड़हलगंज। बड़हलगंज बाईपास पर स्थित सुभाष चंद्र बोस व आंबेडकर पार्क में नगर पंचायत द्वारा हो रहे निर्माण कार्य में दीवार को दो मनबढ़ भाइयों ने तोड़ दिया। नगर पंचायत कर्मी लखराज की तहरीर पर पुलिस ने भैसवली निवासी आशुतोष यादव व उसके भाई बंदुर यादव के विरुद्ध अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मनबढ़ो की तलाश में लगी है। तहरीर में लखराज ने कहा है कि उक्त मनबढ़ों ने 17 मार्च को पार्क की सुंदरता के लिए रखे गमले को तोड़ दिया था। पुनः 15 मई की शाम दोनों भाइयों ने पार्क में निर्माण हो रहे दिवार को गिरा दिया। मना करने पर मुझे जाति सूचक की गाली दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.