नोएडा, दिसम्बर 22 -- नोएडा पुलिस ने शहर के अलग-अलग पार्कों में बैठे प्रेमी जोड़ों की चोरी छुपे तस्वीरें खींचकर उन्हें ब्लैकमेल कर रकम ऐंठने वाले गैंग के तीन शातिरों को रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से झपटमारी के 12 मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल होने वाली कार, तमंचा, चाकू और कारतूस समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस आरोपियों के साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। एडिशनल डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि बीते दिनों सेक्टर-58 थाने में एक पीड़ित ने शिकायत दी कि थानाक्षेत्र स्थित पार्क में जब वह अपनी महिला मित्र के साथ बैठा था, तभी कुछ लोग वहां आए। वे पीड़ित को धमकाकर कहने लगे कि अगर उसने रुपये नहीं दिए तो महिला मित्र के साथ उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएंगी। इसके एवज में उससे रकम वसूली गई। एक अन्य पीड़ित ने भी मोबाइल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.